चाईबासा| झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकू एवं केंद्रीय महासचिव अमृत मांझी ने संगठन का विस्तार एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए चक्रधरपुर एवं कुचाई का दौरा किया। चक्रधरपुर में अभियान के जिला अध्यक्षों के नारायण सिंह पूर्ति की उपस्थिति में अभियान के सदस्यों के साथ चर्चा की गई। साथ ही बुद्धिजीवी गोविंद महतो एवं अंसार अहमद से उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया। खरसावां विधानसभा अंतर्गत कुचाई में कांग्रेस के काफी लंबे समय तक प्रखंड अध्यक्ष रहे कृष्णा सोय के साथ संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट एवं संगठित होकर रणनीति के तहत लड़ाई लड़ने पर बल दिया गया।


