जम्मू में घराटीया जठेरों का सालाना मेला 22 जून को

जालंधर| घराटीया जठेरे सभा जालंधर की तरफ से घराटीया गौत्र से संबंधित जठेरों का सालाना मेला 22 जून को आरएस पुरा चकरोई (जम्मू) में ‌श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। पंजाब के प्रधान विजय कुमार और सभा सेक्रेटरी मास्टर गणेश भगत ने बताया कि घराटीया गौत्र से संबंधित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से बुआ बावा जी का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु अपने परिवार सहित शामिल होते हैं। घर में लड़के की शादी होने पर नवविवाहित जोड़े अपने परिवार के साथ दर्शन करने आते हैं। एक दिन पहले पहुंचने वाली संगत के रात्रि विश्राम एवं लंगर की व्यवस्था सभा द्वारा की जाती है। मेले के दिन सभा और मुख्य सेवादार बाबा बचन लाल के द्वारा बुआ बावा जी की पूजा अर्चना करने के बाद झंडे की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद घराटीया परिवार के लोग पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस मौके पर घराटीया जठेरे सभा के चेयरमैन लब्बा राम, उप प्रधान रविन्द्र नाथ भगत, कैशियर राकेश कुमार, सहायक कैशियर अरूण कुमार, सहायक सेक्रेटरी राकेश कुमार ने बताया कि जम्मू की संगत का इस मेल की सफलता में अमूल्य सहयोग रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *