झारखंड के 12वीं पास स्टूडेंट्स को अब आईटी सेक्टर में ट्रेनिंग और नौकरी मिलेगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग व एचसीएल टेक के बीच बुधवार को टेक-बी कार्यक्रम के लिए एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक और एचसीएल टेक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुब्बारमण बालासुब्रमण्यम ने इस पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की युवा पीढ़ी का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में एचसीएल के साथ प्लेसमेंट लिंक्ड बेस्ड प्रोग्राम टेक-बी के लिए एमओयू बड़ा कदम है। इससे युवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के सपने को साकार करने का मौका मिलेगा। -शेष पेज 9 पर गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लें छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक तंगी न झेलनी पड़े, इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करें या मैनेजमेंट या अन्य कोर्स, इसके तहत आपको बिना गारंटी के 15 लाख रुपए तक लोन मिलेगा। सरकार की ओर से आपको हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन भी मौजूद थे।


