अमृतसर | थाना घरिंडा पुलिस ने बंद घर में सेंधमारी कर सोने के गहने और एक मोबाइल चोरी करने के आरोप में अज्ञात युवक पर केस दर्ज किया है। शिकायत में एयरफोर्स अधिकारी सारजैट आकाश ने बताया कि 3 जून को 26 दिन की छुट्टी पर अपने घर आगरा आया था। घर पर ताला लगाकर गया था। 14 जून को उसे फोन आया। कॉल करने वाला व्यक्ति सर्जेंट विक्रांत शर्मा था। वह खासा कोट में रहता है। उसने बताया कि उसके घर से किसी चीज के टूटने की आवाज आ रही है। उसने विक्रांत शर्मा से कहा कि एक बार घर जाकर देखे। इसके बाद उसने विक्रांत शर्मा को व्हाट्सएप कॉल की। विक्रांत जब उसके घर पहुंचा तो अलमारी से उसकी पत्नी का एक मंगलसूत्र, चेन, 3 अंगूठियां, कान की बालियां, दो नथ पिन और उसका सरकारी मोबाइल चोरी हो गया था।


