“छात्रों के करिअर के लिए अतिरिक्त क्लास लगाई जाएगी ‘

अमृतसर| रोजगार अफसर मुकेश सारंगल ने बताया कि जब बच्चे 10वीं, 12वीं कक्षा पास कर लेते हैं, तो उच्च शिक्षा के लिए कौन से विषय चुनें और किस कोर्स में प्रवेश लें। इसकी विशेष जानकारी अभ्यर्थी को नहीं होती। जिसे ध्यान में रखते हुए छात्रों को करिअर के बारे जानकारी देने के लिए अतिरिक्त क्लासिस लगाई जाएंगी। कई बार गलत सलाह से गलत कोर्स में दाखिला लेने से बच्चे पैसा, समय और बर्बादी का शिकार हो जाते हैं। बच्चे अपने करियर के प्रति सही दिशा का ज्ञान चाहते हैं, मिनी सचिवालय स्थित रोजगार कार्यालय ग्राउंड फ्लोर में संपर्क कर सीट आरक्षित कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *