‘पार्टी से ऊपर उठकर सबका सम्मान करने वाला ही अच्छा लीडर’

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सूबे में हलका स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। हलका अटारी का प्रभारी बलबीर सिंह बब्बी पहलवान को लगाया गया। अपनी नियुक्ति के बाद बुधवार को बलबीर सिंह बब्बी पहलवान पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल का आशीर्वाद लेने उनके निवास स्थान ग्रीन एवेन्यू पहुंचे। इस दौरान प्रो. लाल ने बब्बी पहलवान को सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श किया। प्रो. लाल ने कहा कि समाज में सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को प्यार और मोहब्बत से पेश आए, पार्टी स्तर से ऊपर उठकर सबका सम्मान करें और बड़े खूबसूरत तरीके से अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दें। इस मौके पर डॉ. लक्की, पवन द्रविड़, सुजिन्दर सिंह पाली, हरजीत सिंह, जवाहर पाठक, विपिन मेहरा, करणवीर वर्मा, फुलजीत सिंह वरपाल आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *