श्रीहरि विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाएंगे

भास्कर न्यूज | अमृतसर सनातन धर्म के लोगों के लिए देवशयनी एकादशी का खास महत्व है। जिसका व्रत आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। इस दिन पूजा-पाठ और तप करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। वहीं इस बार शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 5 जुलाई शाम 6 बजकर 58 मिनट से हो रहा है। जिसका समापन अगले दिन यानि 6 जुलाई रात 9 बजकर 14 मिनट पर होगा। पंडितों के अनुसार इस बार एकादशी 6 जुलाई को मनाई जाएगी। भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा जाता है, जो ब्रह्मांड और उसमें रहने वाले सभी जीवों की देखभाल करते हैं। लेकिन इसी दिन श्रीहरि विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं। जिसके बाद से चातुर्मास शुरू होता है। वहीं मांगलिक कार्य भी बंद हो जाएंगे। इन चार माह सृष्टि का भार देवों के देव महादेव पर होता है। इसके बाद लोग भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। देवशयनी एकादशी व्रत के पारण समय पंडित राधे श्याम के अनुसार देवशयनी एकादशी के अगले दिन सूर्योदय के बाद और द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले व्रत का पारण करना शुभ होता है। यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाती है तो व्रत का पारण सूर्योदय के बाद किया जा सकता है। पंडित सुनील दत्त शर्मा के अनुशार इस बार 7 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत का पारण करना शुभ रहेगा। इस दिन सुबह 5 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 16 मिनट के बीच देवशयनी एकादशी व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त है। एकादशी से अगले चार माह तक श्रीहरि विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इसलिए चार माह तक शुभ चंद्रोदय मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। इस एकादशी से तपस्वियों का भ्रमण भी बंद हो जाता है और केवल ब्रज की यात्रा की जा सकती है। वहीं शादी विवाह, मुंडन समेत अन्य मांगलिक कार्यों पर चार महीनों तक प्रतिबंध लग जाता है। पंडितों के अनुसार सूर्योदय सुबह 5:29 चंद्रोदय दोपहर 3:38 -ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:08 से लेकर 4:49 मिनट तक -अभिजित मुहूर्त सुबह: 11:58 से लेकर दोपहर 12:54 मिनट तक -गोधूलि मुहूर्त शाम में 7:21 से लेकर 7:42 मिनट तक -विजय मुहूर्त दोपहर में 2:45 से लेकर 3:40 मिनट तक -राहुकाल दोपहर 5:39 से लेकर शाम 7:23 मिनट तक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *