कोंगियाकला स्कूल में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को पुस्तक बांटी गई

परपोड़ी| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंगियाकला में प्रवेशोत्सव मनाया गया। जहां नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा से हुई। इसके बाद 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं का गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। छात्रों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निशुल्क पुस्तकें भी वितरित की गईं। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष विष्णु देवांगन, सदस्य केशराम साहू, सालिक राम देवांगन, जगदीश साहू, ग्राम पंचायत कोंगियाकला के सरपंच ओंकार साहू, पंच दशरथ साहू, जनपद सदस्य सविता, प्राचार्य सीवी वर्मा, प्रधान पाठक एमएल साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *