गिरिडीह । योग दिवस के मौके पर 21 जून को गिरिडीह में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगेगा। यह शिविर जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच और श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। आयोजन स्थल श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम रहेगा। शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य तय किया गया है। सह संयोजक निर्मल सलामपुरीया ने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव करेंगे। शिविर को सफल बनाने के लिए डॉ. एसके डोकानिया, सीए श्रवण केडिया, राहुल केडिया और निर्मल सलामपुरीया ने आम लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है।


