राजनांदगांव| आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुकुल दैहान में 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। यह शिविर 21 जून तक आयोजित होगा। योग शिविर का उद्घाटन सरपंच सरस्वती चंद्रवंशी, उपसरपंच ईश्वरी साहू, पंच उषा सिन्हा, कृष्णा खरे, रामफेर साहू, शिवकुमार देवागंज, ओमप्रकाश देवांगन द्वारा भगवान धनवंतरी के तैलचित्र का पूजनकर शिविर का उद्घाटन किया गया। डॉ.योगेश्वरी ठाकुर एवं योग प्रशिक्षक ने योग की प्रक्रिया मन आत्मा एवं शरीर को संतुलित करने व मानसिक विकारों को योग के माध्यम से व स्वस्थ रहने की सलाह दी। योग प्रशिक्षक शारदा श्रीरंगे द्वारा योगाभ्यास कराया गया। माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के समस्त स्टाप, डॉ. योगेश्वरी ठाकुर, टीनू दीवान, अनिता जांगड़े, दीपकचंद निखारे, जीतकुमार खरे, ठाकुरराम साहू, लक्ष्मी साहू मौजदू थे।


