बांधा बाजार| प्राथमिक शाला तेली टोला में प्रवेश उत्सव मनाया गया। कक्षा पहली में प्रवेशित बच्चों को पाठ्य पुस्तकें, स्कूल ड्रेस वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य संदीप मेश्राम, जनपद अंबागढ़ चौकी सीईओ प्रियवंदना रामटेके, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सरपंच जागेश्वर कोमरे, उपसरपंच अमित निषाद, अनिल साहू, मेहतरु बसु, परमेश्वर सिन्हा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य शामिल हुआ।


