राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12 व 13 जुलाई को, मंत्रियों को दिया न्योता

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अखिल भारतीय वैष्णव ब्राम्हण सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12 एवं 13 जुलाई को रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव रजनीश वैष्णव ने बताया कि वैष्णव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास संरक्षक को विधिवत आमंत्रण दिया गया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित अन्य मंत्रियों को आमंत्रण दिया है। प्रदेश युवा अध्यक्ष राघवेन्द्र दास ने बताया कि वैष्णव राष्ट्रीय अधिवेशन में वृन्दावन, आयोध्या, काशी, चित्रकुट, जगन्नाथपुरी आदि सहित देश भर के प्रमुख मठों और मंदिरों के संत महात्मा एवं वैष्णव आचार्यगण बड़ी संख्या आमंत्रित किए गए हैं। धर्म स्तंभ कांउसिल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सौरभ निर्वाणी ने बताया कि वैष्णव अधिवेशन में शिक्षा, सामाजिक संस्कार, पुरातन सभ्यता के संरक्षण के साथ ही एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान चलाने की घोषणा की। संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत सनातन पुनर्जागरण वैष्णव परम्परा मठ मंदिरों की रक्षा के लिए ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *