पटना | भाजपा पटना मंडल ने सोमवार को पांडवपारा के सामुदायिक भवन में संकल्प सभा की। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री देवी सिंह और मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव रहे। तीनों ने सभा को संबोधित किया। सभा के दौरान वक्ताओं का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। मंच संचालन भाजपा महामंत्री सत्यम साहू ने किया। आभार सचिदानंद द्वेदी ने जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चक्रधारी, सुनील सिंह, कार्यक्रम प्रभारी संतोष सिंह, अहिबरन सिंह, ज्योति देवांगन, प्रमिला सिंह, बबिता ग्वाले, राजकुमारी बेक, भरत देवांगन, सिकंदर, सुनील दुबे, सूरज राजवाड़े, सुरेंद्र कुशवाहा, उद्रेश कुशवाहा, मुन्नी देवी चौहान, मानमती पैकरा, महेंद्र कुशवाहा, सूरज देवांगन, शिवेश, मुखदेव सिंह, विजय यादव, गौतम सिंह, लक्ष्मण साहू, पुष्पा देवी, तारा और शुक्रिता देवी का योगदान रहा।


