पश्चिमी सिंहभूम में मानसून की लगातार बारिश से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग गांव में मिट्टी का एक घर अचानक धंस गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हो गए। मृतक महिला गुरु बारी दोंगो के दो बच्चे घायल हुए हैं। एक बच्चा तीन साल का गुलशन दोंगो और दूसरा 5 महीने का सुनिल दोंगो है। तीसरा घायल चाईबासा के कुसमुंडा गांव से आया 8 वर्षीय इंदा पूर्ति है, जो रिश्तेदार का बच्चा है। घर के धंसने से महिला मिट्टी में दब गई और बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से दो छोटे बच्चों की मां का साया उठ गया है।


