समाहरणालय में नशापान करने पर लगेगा 1 हजार रु. का जुर्माना

भास्कर न्यूज|गढ़वा समाहरणालय परिसर में नशापान करते या नशे के सामग्री के साथ पकड़े जाने पर एक हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। इस संबंध में जिला नजारत उप समाहर्ता ने पत्र जारी किया है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि समाहरणालय परिसर में पान, गुटका, सिगरेट व अन्य नशे के सामग्री के साथ अथवा खाते व चबाते हुए प्रवेश कर परिसर को गंदा किया जा रहा है। जिससे समाहरणालय भवन के दीवार, सीढ़ी, कॉरिडोर, शौचालय व लिफ्ट में थूक कर गंदा कर दिया जा रहा है। उन्होंने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर कार्यरत पुलिस कर्मियों व गार्ड को समाहरणालय कर्मियों व आमजनों को नशापान करते या नशे की पदार्थ के साथ प्रवेश करने पर रोकने का निर्देश दिया है। पकड़े जाने पर एक हजार रुपये आर्थिक दंड के साथ कारावास की सजा का भागीदार होने की बात भी कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *