जमशेदपुर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में जल जमाव की भेंट एक गरीब सिक्योरिटी गार्ड चढ़ गया। संजय वर्मा बाढ़ से बचने के लिए अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद ड्यूटी गए थे। गुरुवार देर रात वापस आते वक्त सड़क पार कर रहे थे। सड़क पर पानी जमा होने के कारण उन्हें नाला का अनुमान नहीं हुआ और वह उसी में गिर गए। 10 फीट गहरे नाला में डूबने से मौत स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। करीब 10 फीट गहरे नाला में डूबने से संजय वर्मा की मौत हो गई। संजय वर्मा श्रीनाथ होम्स में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। हादसे के बाद उनके चार बच्चों के सिर से पिता का साया हट गया। ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ हादसा मृतक की बेटी पूजा कुमारी ने बताया कि पिता सुबह 7 बजे ड्यूटी के लिए जाते थे और देर रात वापस आते थे। गुरुवार को क्षेत्र में पानी भर जाने से घर का सारा सामान हटाने के बाद ड्यूटी पर चले गए थे। वापस आने के क्रम में रोड में जमे पानी को पार करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वह अचानक सड़क किनारे नाला में गिर गए। इस कारण वह पानी में डूब गए। चार छोटे बच्चों के सिर से छूटा पिता का साया स्थानीय लोगों ने उन्हें नाला से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके दो बेटी और दो बेटा है। अभी सभी बच्चे छोटे हैं। सभी स्थानीय सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। परिवार में कमाने वाले सिर्फ संजय वर्मा ही थे। इन्हीं के भरोसे पूरा परिवार चलता था। इस घटना के बाद परिवार पर कहर टूट पड़ा है। स्थानीय जीतू सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ताकि उनका परिवार का पालन पोषण हो सके। ————————————– ये भी खबर पढ़िए लगातार बारिश से सुलगती कोयला खदान से निकल रही भाप:खदान के धंसने का डर, पानी भरने से कोयला उत्पादन-डिस्पैच का काम रुका मानसून लगातार तीसरे दिन गुरुवार को धनबाद में झूमकर बरसा। सुबह से शाम तक रह-रहकर हल्के से मध्यम दर्जे की और दो-तीन बार मूसलाधार बारिश हुई। शुक्रवार को भी यहां ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। तकरीबन झारखंड के हर जिले में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने 25 जून तक कई हिस्सों में अच्छी-खासी बारिश होने की संभावना जताई है। इससे खदान धंसने का डर बढ़ गया है। पढ़िए पूरी खबर


