जालंधर| जय मां कामाख्या महाराज राजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर कोट सदीक नजदीक गाखला पुल में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी जी के निमित्त हवन किया गया। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में विद्वानों ने प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। प्रबंधकों ने बताया कि 22 जून को सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक विधिवत पूजन कर हवन किया जाएगा। यहां मनीष हांडा, विजय हांडा, दीपक वर्मा, मुकेश चौधरी, लक्की, प्रदीप, साहिल, राजेश, इंदर कुमार व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


