अमृतसर में आईआईएम तक बढ़ेगी मेट्रो बस सेवा:ई-बसों की भी होगी व्यवस्था, डीसी बोलीं-सड़कों की मरम्मत​​​​​​​ और स्ट्रीट लाइटें लगेंगी

अमृतसर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के मनावाला स्थित नए भवन तक छात्रों और स्टाफ की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नई पहल की गई है। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने मेट्रो बस सेवा का विस्तार गोल्डन गेट से आगे करने का निर्णय लिया है। डिप्टी कमिश्नर ने संस्थान के लिए ई-बसों की सुविधा देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने रोडवेज के महाप्रबंधक परमजीत सिंह को ई-बसों की व्यवस्था होने तक वैकल्पिक परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय संस्थान प्रबंधन के साथ हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संस्थान तक जाने वाली सड़क की तत्काल मरम्मत की जाएगी। मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। संस्थान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त एसडीएम गुरसिमरनजीत सिंह को संस्थान की जरूरतों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे सभी विभागों के साथ समन्वय कर संस्थान की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। बैठक में डीडीपीओ संदीप मल्होत्रा, आईआईएम प्रशासक शिवाली राठौर, भरत सैनी, अमृतसर विकास प्राधिकरण के ईओ हरजिंदर सिंह जस्सल और डीएसपी हरभजन सिंह उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *