धनबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा:30 फीट तक ऊंचा होगा IIT ISM के छात्रों द्वारा बनाया हाइड्रोलिक रथ, 40 हजार श्रद्धालु जुटेंगे

धनबाद में 27 जून को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन धनबाद की रथ यात्रा में इस बार एक विशेष हाइड्रोलिक रथ आकर्षण का केंद्र होगा। इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष नाम दास प्रेम दास ने बताया कि इस बार रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को हाइड्रोलिक तकनीक से निर्मित रथ पर विराजमान किया जाएगा। इस रथ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका गुंबज रिमोट कंट्रोल से संचालित होता है और आवश्यकता अनुसार 30 फीट तक ऊंचाई पर उठाया जा सकता है। छात्रों ने ही रथ में लगे घोड़ों की सजावट और रंग-रोगन का कार्य भी किया इस रथ को IIT ISM के छात्रों ने डिजाइन और विकसित किया है। छात्रों ने ही रथ में लगे घोड़ों की सजावट और रंग-रोगन का कार्य भी किया है। शहर में कई स्थानों से रथ यात्रा निकाली जाएगी। धनसार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से सबसे पुरानी और पारंपरिक रथ यात्रा निकलेगी। मनईटांड़, कुसुम विहार और हीरापुर हरि मंदिर से भी रथ यात्राएं निकलेंगी। रथ यात्रा गोल्फ ग्राउंड में बनाए गए गुंडिचा मंदिर तक जाएगी। वहां तीन दिनों तक भगवान विराजमान रहेंगे। 27, 28 और 29 जून को हरिनाम संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोग वितरण होगा। इस वर्ष करीब 40,000 श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। सुरक्षा, यातायात और चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की गई है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन मार्गों की साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की तैयारी कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *