पंजाब में फरीदकोट जिले के थाना जैतो की पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ विभिन्न अपराधों के तहत मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैतो निवासी मोना, मनदीप सिंह सेवेवाला, सुखदीप सिंह अजीत गिल, नवदीप सिंह और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर जैतो थाने की पुलिस पार्टी द्वारा इन आरोपियों को जैतो में मुक्तसर बाईपास के नजदीक रेलवे अंडर ब्रिज से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे थे। कैश, गाड़ी और सामान लूटते थे आरोपी सड़क पर राहगीरों से पैसे, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटते थे। पुलिस के अनुसार एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर फरीदकोट पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस इस मामले डीएसपी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना जैतो में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। रिमांड प्राप्त करने के बाद आरोपी से आगे की पूछताछ की जाएगी।


