श्री अमरनाथ सेवा मंडल शैड बनाने के लिए 22 को रवाना करेगा ट्रक

अमृतसर| बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ जी की यात्रा 3 जुलाई से शुरु होगी जो 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा में शिव भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए हाल गेट की श्री अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से 22 जून को बालटाल में शैड बनाने के लिए ट्रक रवाना किए जाएंगे। इसी को लेकर सेवा मंडल के प्रधान सुरेश सहगल की अध्यक्षता में बैठक की। सहगल ने बताया कि पहले शैड बनाने के लिए 22 जून को और 29 जून को राशन के ट्रक रवाना किए जाएंगे। देसी घी से तैयार लंगर में शिव भक्तों को हर तरह के व्यंजन दिए जाएंगे। सुबह चने का सूप और रात को काजू, पिस्ता, बादाम वाला दूध जलेबी के साथ दिया जाएगा। इस मौके पर विपन पोपली, गौरव धवन, प्रदीप खन्ना, रविन्द्र कुमार, मास्टर सुनील, अजय अरोड़ा, सुमित सहगल समेत कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *