अमृतसर| वॉर्डरोब ने बटाला के जालंधर रोड पर अपना दूसरा फ्लैगशिप स्टोर शुरू किया। यह स्टोर शहर में दूसरा और ब्रांड का कुल सातवां आउटलेट है। पिछले हफ्ते इसका भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 7000 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर ब्रांड प्रेमियों के लिए नया शॉपिंग डेस्टिनेशन बन गया है। मेंस वेयर में लिवाइज, जैकेट एंड जीन्स, यूएय पोलो, पूमा, अमेरिकन ईगल, बीइंग ह्यूमन, पेपे जींस, वैन ह्यूसेन, ऑक्टेव, रेयर रैबिट, पार्क एवेन्यू और फ्लाइंग मशीन जैसे ब्रांड्स उपलब्ध हैं। वूमेन्स वेयर में वेरो मोडा, ओनली, मैडम, लिवाइज, क्रिम्सौने क्लब सहित कई लोकप्रिय ब्रांड्स की रेंज मौजूद हैं। स्टोर ओपनिंग के मौके पर ग्राहकों को 40% तक की छूट दी जा रही है। ब्रांडेड फैशन पसंद करने वालों के लिए यह स्टोर खास आकर्षण बन गया है।


