चोर बोले-चुपचाप चोरी करने दो,फिर चले जाएंगे:रायपुर में घर वालों की नींद खुलते ही चाकू दिखाया, पुलिस ने रास्ते में 3 चोरों को दबोचा

रायपुर के एक घर में 3 चोर घुस गए। जब घर के मुखिया की नींद खुली तो चोरों ने उसे चाकू दिखाकर कहा कि, चोरी करने दो फिर चले जाएंगे। जब घर में शोरगुल हुआ तो चोर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने चोरों को रास्ते में दबोच लिया। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नरेन्द्र कोठले ने अपनी शिकायत में बताया कि, 19-20 जून की दरमियानी रात में घर पर सो रहा था। तभी रात 1 बजे खटखटाने की आवाज आई। उसने देखा तो घर के भीतर तीन चोर घुसे हुए थे। जब उसने जोर से चिल्लाया तो चोरों ने चाकू निकाल लिया। चोर ने कहा कि, चुपचाप रहो चोरी करने आए हैं चोरी कर जाने दो। इस दौरान शोरगुल की आवाज सुनकर घर के बाकी मेंबर भी उठ गए। तभी चोर घर से भाग निकले। ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने दबोचा पुलिस ने इन तीन संदिग्ध चोरों को गोंदवारा ओवर ब्रिज के नीचे बैठे देखा। तभी घेराबंदी कर पुलिस ने पूछताछ की और सामान की जांच की तो उनके पास चाकू, कटर पेचकस और ताले तोड़ने का सामान मिला। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये चोर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *