प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पूरे विश्व में 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया गया। नगर पालिका परिषद पंडरिया के सामुदायिक भवन परिसर में “योग फॉर-वन अर्थ वन वन हेल्थ” सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन किया गया। जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई और नगरवासियों के साथ योगाभ्यास किया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, हम सभी को भी भारत की प्राचीन सभ्यता को आगे बढ़ाने मे अपनी भूमिका निभाएं और इस परंपरा को आत्मसात कर एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ते हुए स्वस्थ भारत का निर्माण करें तभी यह दिन सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूकता जरूरी इस साल “योग फॉर-वन अर्थ वन वन हेल्थ” के उद्देश्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक बनने के साथ ही हमारी प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें बताता है कि योग हमारे शरीर के लिए जरूरी है। योगाभ्यास तनाव को दूर करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है, नियमित योग करने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। योग मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए वरदान योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि हमारे शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का तरीका है। योग मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इस साल की थीम है कि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, यानी खुद के साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना है। हमें योग को सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन की आदत बनाना चाहिए।


