मध्यमा-मदरसा की परीक्षा 1 जुलाई से

भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिले में मदरसा और मध्यमा बोर्ड की परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मदरसा बोर्ड की परीक्षा 8 जुलाई तक दो पालियों में चलेगी। पहली पाली सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक होगी। पहले दिन वस्तानिया की पहली पाली में दिनियात और दूसरी पाली में अरबी एक की परीक्षा होगी। फौकानिया और मौलवी की परीक्षा भी इसी तरह होगी। मदरसा बोर्ड के परीक्षार्थी 24 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। प्रायोगिक परीक्षा 9 से 17 जुलाई तक होगी। मध्यमा बोर्ड की परीक्षा भी 1 से 8 जुलाई तक दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। पहले दिन संस्कृत प्रथम और द्वितीय पत्र की परीक्षा होगी। अंतिम दिन पहली पाली में वाणिज्य की परीक्षा होगी। मध्यमा बोर्ड के परीक्षार्थी 23 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। प्रायोगिक और आंतरिक परीक्षा 9 से 16 जुलाई के बीच होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. वसीम अहमद ने बताया कि मदरसा बोर्ड में 2785 और मध्यमा बोर्ड में 1548 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मदरसा बोर्ड के लिए हाई स्कूल मकतपुर, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा, प्लस टू हाई स्कूल धनवार, प्लस टू जिला स्कूल गिरिडीह और प्लस टू हाई स्कूल डुमरी को केंद्र बनाया गया है। मध्यमा बोर्ड के लिए सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स और प्लस टू हाई स्कूल गिरिडीह को केंद्र बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *