अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा

बोकारो | बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के सक्रिय सदस्य निरूपम कुमार राय का निधन शुक्रवार को बीजीएच में इलाज के दौरान हो गया। सेंट्रल हॉल में सभा आयोजित कर शोक जताया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उपाध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, प्रभारी महासचिव महेश चौधरी, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय प्रेम कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष विकास तापड़िया आदि थे। वहीं इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स की ओर से भी शोक जताया गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने बताया कि स्व. निरुपम कुमार राय मूलतः इनकम टैक्स से संबंधित वादों को देखते थे। वे बोकारो कोर्ट में 1990 से विधि व्यवसाय कर रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *