संस्था ने बच्चों के संग मनाया विश्व योग दिवस

सिटी रिपोर्टर|बोकारो शनिवार को बेहतर झारखंड संस्था ने लेक रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में 120 से ज्यादा छात्रों के साथ मिलकर विश्व योग दिवस मनाया। इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित योग प्रशिक्षक डॉ. विनय ने बच्चों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और उन्हें योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी। संस्था के संस्थापक विवेक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाए रखने का एक अद्भुत माध्यम है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए उन्हें प्रेरित करना था। स्कूल प्रबंधन के लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। मौके पर लाल बाबू सिंह, अजीत कुमार, मनजीत सिंह, अमित कुमार सिंह, नागेंद्र पुरी, स्कूल के वार्डन भागीरथ महतो, मनीष कुमार, नीरज सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *