सरायकेला | जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सदर अस्पताल सरायकेला में तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। एनसीडी सेल के नेतृत्व में आयोजित उक्त शिविर में मानसिक रोगियों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉ. राजकुमार थाता व डॉ एसके झा द्वारा मरीजों की काउंसलिंग एवं जांच की गई। मौके पर सदर अस्पताल की ओर से सभी मरीजों को नि:शुल्क दवा प्रदान करते हुए चिकित्सकों द्वारा उचित सलाह दी गई। एनसीडी सेल के जिला कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर भूषण एवं एनटीसीपी कंसलटेंट अशोक कुमार यादव ने शिविर का सुचारू रूप से संचालन करते हुए बताया कि शनिवार को आयोजित शिविर में आए नए तीन पेशेंट सहित कुल 112 पेशेंट का काउंसलिंग और जांच कर आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है।


