आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना , एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग था थीम

भास्कर न्यूज| गढ़वा आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ““एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आधारित योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन स्कूलप्रांगण में किया गया। स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।।जिसने सम्पूर्ण मानवता को स्वस्थ जीवन, शान्त मन और समन्वित समाज की दिशा दी है। आज विश्व जिस योग को अपनाकर आरोग्यता और मानसिक संतुलन प्राप्त कर रहा है, वह केवल व्यायाम मात्र नहीं, बल्कि एक समग्र जीवन-दर्शन है। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि योग के मामले में हमारा देश विश्व गुरु है। जिसने विश्व स्तर पर योग को पहचान दिलाई। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोग इसके महत्व को समझते हुए इसे अपना रहे है। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में योग एक सशक्त माध्यम है। इसे अपनाकर हम न केवल अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने स्कूल परिवार को योग अभ्यास कराया जिसमें विभिन्न प्रकार के योग प्राणायाम, सूर्य प्रणाम आसन, मयूरासन, भुजंगासन लोम विलोम क्रिया, कपालभाति क्रिया, ब्रज आसन, शीर्षासन, धनुष आसान, पद्मासन आदि का अभ्यास कराया तथा शरीर को निरोगी बनाने के लिए आसनों का महत्व समझाया। इस अवसर पर योगाभ्यास के साथ-साथ इसके महत्व को समझाने और बच्चों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए पोस्टर ,क्विज, भाषण, निबंधप्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्राचार्य संतोष पाण्डेय,अनुप कुमार पांडेय, अनिता सिन्हा,राज कुमार, नंदलाल गुप्ता, संजय कुमार, श्वेता पांडेय, अभिलाषा तिवारी, विकास तिवारी, रंजीत कुमारकी भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *