लुधियाना में महिला की हत्या का मामला:पुलिस ने कहा नहीं हुई लूट,पति ने लिखवाया-घर में पड़ा कैश ले गया बदमाश

लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके के पंजाबी बाग चौक में शनिवार को 55 वर्षीय सोनम जैन नाम की महिला का शव उसके घर के बाथरूम में खून से सनी हालत में मिला। महिला के दो बच्चे विदेश में रहते हैं। घटना के वक्त उसका पति सुरिंदर काम पर गया हुआ था। इस मामले में बीते दिन पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने कहा था कि ये लूटपाट का मामला बिल्कुल नहीं है। पति ने पुलिस शिकायत में लिखवाया-कैश हुआ चोरी घर पर कोई सामान इधर से उधर नहीं हुआ है। लेकिन मृतक महिला के पति सुरिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में लिखवाया है कि उसके घर में पड़ा कैश चोरी हुई है। पुलिस सुरिंदर कुमार से पूछताछ कर रही है कि उनकी पत्नी का फाइनांस का काम किस-किस के साथ चलता था। कौन-कौन लोग उनसे कर्जा लेकर गए है। पुलिस मृतक महिला की भी काल डिटेल खंगाल रही है। वहीं इलाके से डंप उठाकर पता किया जा रहा है कि वारदात के समय इलाके में कौन-कौन से मोबाइल एक्टिव थे। सलेम टाबरी से जालंधर बाइपास तक के सीसीटीवी फूटेज भी पुलिस चैक कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द हत्यारे को दबोच लिया जाएगा। पति खाना खाने लौटा तो दरवाजा खुला मिला पति सुरिंदर जब दोपहर को वह घर खाना खाने लौटा तो दरवाजा खुला मिला। पत्नी को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया। वह जब अंदर गया और बाथरूम में देखा, तो सोनम का शव खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *