कपूरथला में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा चोर:एनआरआई की कोठी में घुसा, इलेक्ट्रॉनिक सामान- महिलाओं के सूट और अन्य सामान बरामद

पंजाब में कपूरथला के ग्रीन पार्क इलाके में एक एनआरआई की बंद पड़ी कोठी में चोरी का प्रयास करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से लाखों रुपए का चोरी किया सामान बरामद हुआ है। ग्रीन पार्क की गली नंबर 2 में स्थित संतोख सिंह की कोठी की है। संतोख सिंह लंबे समय से यूके में रह रहे हैं और उनकी कोठी बंद पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने दोपहर के समय एक चोर को पकड़ा। उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक सामान, महिलाओं के सूट, कपड़े और पीतल की टूंटियां बरामद हुई। मामले की जांच कर रही पुलिस सूचना देने के बाद पीसीआर टीम एक घंटे में मौके पर पहुंची। सिटी थाना एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने चोर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पड़ोसियों के अनुसार, इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में कई चोरियां हुई हैं। हाल ही में इसी कोठी के सामने वाले घर से भी लाखों का सामान चोरी हुआ था। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *