रायगढ़ में नशीली सिरप की तस्करी करने वाले 5 गिरफ्तार:ओड़िसा से बेचने ला रहे थे, रास्ते में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ओडिशा से नशीली सिरप की तस्करी का मामला सामने आया है। दो युवक सिरप की तस्करी कर रहे थे, जबकि दो लोग पायलटिंग करते हुए उन्हें रास्ता बता रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, दवा मंगवाने वाले आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक ओडिशा से रायगढ़ में प्रतिबंधित नशीली सिरप ‘विनसेरेक्स’ बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल में लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज रोड पर घेराबंदी की। जब एमसीएच अस्पताल के सामने पुलिस ने आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की हुई पहचान पूछताछ में बाइक चला रहे युवक ने अपना नाम बरमकेला निवासी नितिन चौहान (19) और दूसरे ने ग्राम खैरा निवासी मनीष चंद्रा (19) बताया। उनके पास से जब्त बैग की जांच में 110 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पायलटिंग करने वालों की भी गिरफ्तारी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके दो साथी ग्राम कांटापाली, ओडिशा निवासी अमन साहू (24) और साल्हे निवासी भूपेंद्र साहू (28) पायलटिंग कर रहे थे। साथ ही, साहेबराम कॉलोनी निवासी लोकेश साहू (27 वर्ष) ने ओडिशा के कनकतुरा से नशीली सिरप किसी अज्ञात व्यक्ति से मंगवाई थी। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश देकर अमन, भूपेंद्र और लोकेश को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नशीली सिरप, मोबाइल फोन, बुलेट और पल्सर बाइक बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और रिमांड के बाद जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *