अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन व वज्रासन किया

राजनांदगांव| नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी में एनबी ग्रुप आफ स्कूल्स के सभी ब्रांचों ने योग दिवस मनाया। साल 2015 से आयोजित योग दिवस का इस वर्ष का थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य है। योग विशेषज्ञ कौशल प्रसाद को योग सिखाने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। सहयोगी के रूप में नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। योगासन की शुरुआत प्रार्थना से की गई। पश्चात योग करने से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन, वज्रासन किया। संस्था के डायरेक्टर नीरज बाजपेयी ने आभार व्यक्त किया। डायरेक्टर सोनल बाजपेयी, एनबीआईएस प्राचार्या एकता गांधी, एडमिन नितिन चौहान, एनपीपीएस प्राचार्या आरती पिल्लै मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *