15 करोड़ की ठगी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर के प्रोजेक्ट में 500 करोड़ का काम दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में केस दर्ज होने के बाद पिछले 10 माह से वह फरार था। रविवार को उसे भोपाल के एमराल्ड होटल से पकड़ा गया है। पता चला है कि फरारी के दौरान वह कई राज्यों के अलावा नेपाल में भी रहा। पुलिस को फोन से लोकेशन न मिल जाए, इसलिए वो जगह बदलने के बाद आईफोन को भी तोड़ देता था। दरअसल, कांग्रेस की सरकार में श्रीवास्तव का खासा दबदबा था। स्मार्ट सिटी और एनआरडीए में 500 करोड़ का काम दिलाने के लिए उसने दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत से 15 करोड़ लिए थे।


