भाजपाइयों ने श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई

भास्कर न्यूज | गिद्दी डाड़ी प्रखंड के भाजपाइयों ने सोमवार को कई बूथों पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान अलग-अलग बूथों पर जिप सदस्य सह भाजपा नेता सर्वेश कुमार सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रजापति समेत भाजपाइयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान के संकल्पों को पूरा करने के लिए कश्मीर में बलिदान देने का काम किया था। मोदी सरकार ने कश्मीर में घारा 370 व 35 ए हटाकर उनके बलिदान को सार्थक बना दिया है। मौके पर वकील महतो, रॉकी सिंह, नवीन चौहान, खेमलाल यादव, कृष्णा राम, मनोज मिश्रा, नारायण महतो, सुरेश केसरी, जयराम प्रजापति, राजाराम, महावीर शाह, बसंत साव, आनंद कुमार, भुनु ठाकुर, बसंत शर्मा, रोहित शर्मा, बबलू शर्मा, विनोद शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। भास्कर न्यूज|रामगढ़ पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू के गांव पालू, टेरपा, रोचाप, किरीगढ़ा एवं ग्राम टोकीसूद में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रखंड अंचल अंतर्गत विभिन्न विभागों के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों के बीच उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं उनका लाभ लेने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक, आकांक्षी प्रखंड फैलो, सीएचओ, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक, मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में पेंशन से संबंधित 4 आवेदकों के समस्या का समाधान तुरंत किया गया। जाति प्रमाणपत्र के 2, आवासीय प्रमाण पत्र के 2 आवेदन, पीएम किसान के 4 आवेदन, केसीसी के 3 आवेदन, राशन कार्ड से 4 आवेदन, आवास से संबंधित 6 आवेदन, मनरेगा से 6 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 78 लोगों का स्वास्थ्य की गई। भास्कर न्यूज़|रामगढ़ आधारभूत संरचनाओं, एफआरए, भूअर्जन तथा विभिन्न परियोजनाओं को लेकर सोमवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। भारत माला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 33, रेलवे सहित अन्य सड़क निर्माण संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पैकेजवार मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। वही संबंधित क्षेत्रों के अंचल अधिकारियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया संबंधित ग्राम सभा के आयोजन सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने सीसीएल, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता रामगढ़, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *