धुर्वा गोलचक्कर से पुराना विधानसभा तक वाहनों की नो इंट्री

जगन्नाथपुर में रथ यात्रा और मेला को लेकर 26 जून से इलाके के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड पर सुबह 8 से रात 12 बजे तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। नयासराय व जेएससीए स्टेडियम की ओर से आने वाले वाहन तिरिल मोड़ तक ही आ सकेंगे। इसके अलावा शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान तिराहा से जगन्नाथपुर बाजार तक वाहनों की इंट्री बंद रहेगी। इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने सोमवार को ही जारी कर दिया है। वाहन सवार रिंग रोड से ही अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे। ट्रैफिक एसपी ने जगन्नाथपुर ट्रैफिक थानेदार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे खुद अपनी टीम के साथ लगातार भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्था पर पूरी नजर रखेंगे। इन जगहों पर की गई है पार्किंग की व्यवस्था तुपुदाना, हटिया, खूंटी, धुर्वा गोलचक्कर से आने वाले वाहनों के लिए धुर्वा गोलचक्कर के पश्चिम स्थित खाली मैदान और प्रभात तारा के पास मैदान में बालालोंग या धुर्वा बस स्टैंड व नया हाईकोर्ट की ओर से आने वाले वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान में नया सराय या न्यू विधान सभा रोड से आने वाले वाहनों के लिए तिरिल मोड़ और हेलीपैड मैदान अरगोड़ा या बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए शहीद मैदान या विधानसभा मैदान धुर्वा सेक्टर-1 या 2 की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मौसीबाड़ी गोलचक्कर के बगल में खाली मैदान में 26 और 27 को सामान्य वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद ट्रैफिक संचालन को ध्यान में रखते हुए 26 और 27 जून को सामान्य वाहनों का धुर्वा गोलचक्कर से पुराने विधानसभा भवन की ओर परिचालन बंद किया गया है। इसके अलावा प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार की ओर भी सामान्य वाहनों की इंट्री बंद की गई है। एचईसी व बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहन सवार शहीद मैदान से शालीमार बाजार होते हुए प्रभात तारा मैदान से जेएससीए स्टेडियम से दाहिने मुड़कर तिरिल मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर परिचालन कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *