मां जगदंबे सेवक सभा ने सालाना जागरण करवाया

अमृतसर | मां जगदंबे सेवक सभा की ओर से बटाला रोड पर सालाना जागरण करवाया गया। जिसमें नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमेन बालकृष्ण शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने मां के चरणों में नतमस्तक होकर माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि मां सभी पर कृपा बनाए रखें। उन्होंने युवाओं को धार्मिक रास्ते पर चलकर अपनी मां-बाप की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। वहीं युवाओं से कहा कि समाज को देश को अपनी सेवा प्रदान करें। नशे से दूरी बनाकर रखें और तंदरुस्त रहकर खेलकूद में भाग ले। इस अवसर पर भजन मंडलियों ने मां की महिमा का गुणगान किया। मां जगदंबे सेवक सभा की ओर से शर्मा को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रोहित त्रिपाठी, रमेश कुमार, प्रेम, जगदीश, रमन शुक्ला आदि भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *