अमृतसर| लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीत पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और वर्करों ने जिला कार्यालय में ढोल बजाकर, भांगड़ा डालकर व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जश्न मनाया। लोकसभा प्रभारी जसकरन बंदेशा और जिला प्रधान प्रभवीर सिंह बराड़ ने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पंजाब सरकार द्वारा साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान किए गए जनहितैषी कार्यों पर लोगों की मुहर है। विपक्ष ने लोगों को निराश किया है। आम आदमी पार्टी सरकार को बदनाम करने के लिए कई हथकंडे अपनाए गए, लेकिन लोगों ने उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताकर विरोधियों को आईना दिखा दिया। विधानसभा चुनाव 2027 में आप पार्टी जीत दोहराएगी। इस मौके पर मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, मुखविंदर सिंह विरदी, इकबाल सिंह भुल्लर, निदेशक दलजीत सिंह मीदियां, वरिष्ठ नेता हरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह बेदी, रमन कुमार, तरलोकी नाथ, मोनिका लांभा, मोनिका त्यागी व अन्य मौजूद रहे।


