सांसद को मांग पत्र सौंपा गया

भास्कर न्यूज | गढ़वा बुधवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित “कॉफी विद एसडीएम” में गढ़वा के प्रमुख व्यवसायियों ने शिरकत की। एसडीओ संजय कुमार के आमंत्रण पर अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पहुंचे व्यवसायियों ने गढ़वा की बेहतरी के लिये कई अहम सुझाव दिए, साथ ही अपनी समस्याओं को भी एसडीओ के समक्ष रखा। कार्यक्रम की शुरुआत में संजय कुमार ने सभी का स्वागत करते हुये सभी से बिना संकोच अपनी बात रखने का अनुरोध किया। लगभग आधा घंटे के अनौपचारिक वार्तालाप के बाद सभी ने एक-एक कर अपनी बातों को रखा। बाबा कमलेश वस्त्रालय के प्रोपराइटर कमलेश अग्रवाल ने सुझाव दिया कि शहर के सभी 6 एंट्री प्वाइंट्स से टाइम टेबल बनाकर अलग-अलग अंतराल पर बड़े वाहनों को प्रवेश देने पर विचार किया जा सकता है, इससे शहर में जाम नहीं रहेगा। आढ़त व्यापारी अरविंद गुप्ता ने सुझाव दिया कि गढ़ देवी मंदिर के पास सुबह-सुबह जो श्रमिकों का जमावड़ा होता है उसे छठ घाट के पास शिफ्ट किया जाए, साथ ही घंटाघर चौक के चारों तरफ नो वेंडिंग जोन तथा नो पार्किंग जोन घोषित किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने कचहरी रोड पर रस्सी से बनाए गए डिवाइडर की प्रशंसा करते हुए अनुरोध किया कि इसे रंका मोड़ से मझिआंव मोड तथा रंका मोड़ से टंडवा पुल तक भी विस्तारित किया जाना चाहिए। ज्यादातर व्यवसायियों ने एसडीओ से कहा कि शहर का परिवेश जितना साफ सुथरा और चमकदार होना चाहिए वैसा देखने को नहीं मिल रहा है, बल्कि हर गली और सड़क में धूल उड़ रही है ऐसे में नगर परिषद की धूल खींचने वाली मशीनों का नियमित प्रयोग किया जाना चाहिए। गढ़वा | भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को गढ़वा टॉउन स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेन कोलकाता मदार एक्शप्रेस, अजमेर एक्सप्रेस, अहमदाबाद से कोलकाता एक्सप्रेस के ठहराव शक्तिपुंज एक्सप्रेस को मुंबई तक पलामू एक्सप्रेस को भागलपुर तक विस्तार करने व त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस को लखनऊ तक बरवाडीह चोपन एक्सप्रेस चालू कराने, गरीब रथ एक्‍सप्रेस दिल्ली जाने वाली प्रतिदिन चलाने के लिए सिंगरौली पटना एक्सप्रेस की जर्जर बोगी को बदलने के लिए मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर उमेश कश्यप ने कहा कि गढ़वा के आम जनता की सुविधा हेतु गढ़वा स्टेशन से ट्रेन का आना जाना है तो फिर गढ़वा की जनता गढ़वा रोड क्यों जाए। इसको लेकर सांसद को मांग पत्र सौंपा गया है। वहीं वन नेशन वन इलेक्शन टीम में सदस्य बनाये जाने पर लोकसभा सत्र में पलामू की बात पूरी प्रमुखता से रखने पर सोन कि पानी पाइप लाइन कार्य मंडल डैम में की बात हो अन्य सामाजिक समस्याओं पर प्रमुखता से अपनी बात रखने पर सांसद को पुष्पगुच्छ देकर बधाई देने का कार्य किए। इस अवसर पर डॉक्टर सतेंद्र सोनी, राजू कुशवाहा, मनोज महतो, विशाल गुप्ता, त्रिपुरारी सिंह आदि थे। टंडवा के व्यापारी उमेश केसरी ने कहा कि टंडवा मध्य विद्यालय के सामने कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए वहां पर स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप लगाई जाए। इसके उपरांत कुछ अन्य व्यापारियों ने भी ऐसे दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का नाम बताते हुए वहां पर भी ब्रेकर लगवाने का अनुरोध किया। व्यापारी प्रतिनिधि राजेश गुप्ता ने मझिआंव मोड़ स्थित हाईमास्ट लाइट सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थलों के हाई मास्ट लाइटों एवं वेपर लाइटों को ठीक करवाने का अनुरोध किया। अजयकांत पाठक ने कहा कि दानरो नदी छठ घाट के पास कई मांस मछली की दुकानें हैं जिनके आसपास कई बार अवैध शराब की भी बिक्री होती है। जिससे अक्सर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है, इसलिए इन्हें कहीं अन्यत्र शिफ्ट करवाया जाए। कुछ आढ़ती व्यवसायियों ने शिकायत की कि गांव देहात से आने वाले किसानों से नो एंट्री प्वाइंट्स पर अवैध वसूली की जाती है, इस पर रोक लगाई जाए। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि शहर में किसी एक स्थल को चिन्हित कर वहां फूड जोन बनाया जाए और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे खाद्य पदार्थों के ठेलों को यहां पर एक स्थाई जगह दी जाए जिससे शहर भी सुंदर और व्यवस्थित दिखेगा और जाम नहीं लगेगा। यह भी सुझाव आया कि लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान कई बार जाम होता है इस पर टाइगर मोबाइल टीमों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया जा सकता है। श्री कृष्ण गौशाला की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भी सभी ने एक स्वर में आवाज उठाई। उपरोक्त सार्वजनिक विषयों के अलावा कुछ निजी मामले भी एसडीओ के समक्ष रखे गये।‌ एसडीओ ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके सभी व्यवहारिक सुझावों पर अमल करते हुए शिकायतों का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध और अतिक्रमण अभियानों से कुछ लोगों को निजी नुकसान के चलते भले ही कष्ट पहुंचा हो किंतु प्रशासन की उक्त कार्रवाई सामूहिक हित में है, इसलिए वे इन प्रयासों का नैतिक समर्थन करते हैं। इस दौरान कमलेश कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता, राकेश पाल, रवि केसरी, श्रीनाथ अग्रवाल, दिव्य प्रकाश, अजय कांत पाठक, अरविंद कुमार (बुलू भंडार), दिलीप गुप्ता, प्रदीप कुमार, विवेक केसरी आदि ने अपने सुझाव दिए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रंबल स्ट्रिप की मांग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *