ईजी रजिस्ट्रेशन को लेकर जॉइंट सब-रजिस्ट्रार का नया सिटिंग एरिया बनाने का काम शुरू

भास्कर न्यूज | जालंधर ईजी रजिस्ट्रेशन को लेकर सोमवार को जॉइंट सब-रजिस्ट्रार से लेकर मुलाजिमों के बैठने के लिए नया फर्नीचर भी लाया गया है। इसके अलावा जॉइंट एसआर का नया सिटिंग एरिया भी बनाया जा रहा है। हालांकि अभी यह पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है, लेकिन इस नए सिटिंग एरिया में दोनों अधिकारियों के अलग-अलग कंप्यूटर और कैबिन होंगे ताकि अलग-अलग आईडी से दोनों अधिकारी एक ही समय पर काम कर सकें। 2 जुलाई को ईजी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह लागू की जाएगी, लेकिन उससे पहले काम की गति अभी तक काफी धीमी चल रही है। एप्लीकेंट के बैठने के लिए नया वेटिंग एरिया भी नहीं बनाया गया है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से सारा काम किया जा रहा है। जालंधर के दोनों सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों पर करीब 25 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जबकि एसडीएम स्तर पर भी यह डेवलपमेंट का काम हो रहा है। ईजी रजिस्ट्रेशन को लेकर 5 से 6 नए काउंटर बनेंगे ताकि लोग एक से दूसरे काउंटर पर जाकर अपनी रजिस्ट्री का काम पूरा करवा सकें। ईजी रजिस्ट्रेशन को लेकर पहुंचा फर्नीचर (दाएं) जॉइंट सब-रजिस्ट्रार के लिए तैयार किया जा रहा सिटिंग एरिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *