3.04 लाख रुपए के सामान की चोरी का मामला सुलझा:झरिया में चोरी के सामान के साथ दो आरोपी पकड़े गए, एक फरार

धनबाद के झरिया अनुमंडल के भौरा ओपी थाना क्षेत्र में एक चोरी का मामला सुलझा लिया गया है। मीरा अग्रवाल के बंद घर से 17 जून 2025 को चोरों ने 3.04 लाख रुपए के सामान की चोरी की थी। पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को भौरा उपबाजार से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में सैयद शाहनवाज अहमद और गोविंद कुमार शामिल है। एक आरोपी अभी भी फरार पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर एक स्थानीय ज्वेलरी शॉप से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से 1.2 किलोग्राम चांदी की सिल्ली और सोने की एक चेन बरामद की। इसके अलावा एक इनवर्टर, एक बैटरी, एक लैपटॉप और अन्य घरेलू सामान भी बरामद हुआ। जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार और भौरा ओपी प्रभारी रणजीत राम ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *