लुधियाना| श्रीरामशरणम् दरेसी रोड में सबने मिल कर सारे विश्व की शांति एवं भले के लिए सामूहिक प्रार्थना की। संगत को संबोधित करते हुए भाई देवेन्द्र सूद ने कहा कि हमारे ग्रंथों में एक शब्द आता है कि परमेश्वर एक है, ब्रह्मा एक है। उन्होंने कहा कि परमेश्वर के अनेक नाम है। व्यक्ति अपने ईष्ट को नाम से पुकारता है। देवेंद्र सूद ने कहा कि हमारे जीवन में नाम का बहुत महत्व है। हम जीवन में किसी भी चीज को नाम से पुकारते हैं। उन्होंने जीवन मे वाणी की महत्ता बताते हुए कहा की वाणी का उपहार केवल मनुष्य को मिला है। इसलिए हमें वाणी का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा की राम कण कण में विराजमान है। कण कण में रमे हुए हैं। प्रभु राम सर्वव्यापक है, सब जगह है, इसलिए अपनी जीवन की डोरी प्रभु के हाथ छोड़कर सदैव अच्छे काम करते रहने चाहिए। राम भक्ति के रसमय भजन एवं दीना बन्धु दीना नाथ लाज मेरी तेरे हाथ की प्रार्थना और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ सभा को विश्राम दिया गया।


