पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर नमन किया गया

महासमुंद| ग्राम पंचायत खरोरा मे भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने उन्हें स्मरण कर नमन किया। इस दौरान लोगों ने सुशासन का संकल्प लिया। इस अवसर पर पंचायत सचिव चंद्रमनी चंद्राकर ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित था। वे एक कुशल वक्ता और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में देश का नेतृत्व किया और अपने कार्यकाल में देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया था। संजय साहू ने कहा कि अटल जी की जयंती को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है वे छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न द्रष्टा थे। इस मौके पर चंद्रमनी चन्द्राकर, बाबूलाल, मनोज चंद्राकर, संजय साहू, कौशल चंद्राकर, महेंद्र व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *