जगराओं के मानूके में सेवा केंद्र में चोरी:ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर, लैपटॉप और प्रिंटर समेत कीमती सामान चुराया

लुधियाना जिले के जगराओं के गांव मानूके में स्थित सेवा केंद्र में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर केंद्र के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश हुए फिर बड़ी मात्रा में कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा लिए। चोर हेल्प डेस्क काउंटर से लैपटॉप, माउस और लेमिनेशन मशीन चुरा ली गई। टोकन प्रिंटिंग मशीन, हार्डडिस्क और हाजरी मशीन भी चोरों के हाथ लगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ये सामान चुराकर हुए फरार जानकारी के अनुसार गांव मानूके में स्थित सेवा केंद्र में ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे। वहीं आधार कार्ड काउंटर से सीपीयू, एलसीडी और स्कैनर प्रिंटर ले गए। आधार फिंगरप्रिंट मशीन, मंतरा मशीन और यूपीएस की आठ बैटरियां भी गायब हैं। इसके अलावा बैटरी वाला लोहे का स्टैंड, जनरेटर की बैटरी और सैल्फ, पंचायती कैमरे का सामान, दो एनवीआर और छोटी एलईडी स्क्रीन की चोरी हुई है। सुबह ताले टूटे देख ऑपरेटर के उड़े होश सेवा केंद्र के ऑपरेटर दिलवारा दास ने पुलिस को बताया कि वह गांव चक्कर के रहने वाले हैं। रोजाना की तरह काम खत्म करने के बाद उन्होंने केंद्र को ताला लगाकर छोड़ा था। सुबह जब वह वापस आए, तो दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थाना हठूर की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई नरिंदर शर्मा के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सेवा केंद्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *