खन्ना में रेलवे अंडर ब्रिज पर पानी भरा:आवाजाही बंद; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- 5-6 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा

लुधियाना के खन्ना में रेलवे अंडर ब्रिज पर तीन फीट तक पानी भर गया है। इससे पैदल चलना और गाड़ियों का निकलना असंभव हो गया है। घटना कौड़ी गांव की है। स्थानीय निवासियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। रेलवे लाइन ने गांव को दो हिस्सों में बांट दिया है। अंडर ब्रिज बनाते समय रेलवे ने सुरक्षित और सुविधाजनक संपर्क का वादा किया था। लेकिन बरसात के मौसम में अंडरब्रिज में पानी भर जाता है। यह स्थिति महीनों तक बनी रहती है। ग्रामीणों को या तो जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। या फिर 5-6 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। गांव की सरपंच जगदीप कौर ने बताया कि यह समस्या सालों से चली आ रही है। उन्होंने कई बार रेलवे अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं मिला। गांव के बुजुर्ग, बच्चे, स्कूली छात्र-छात्राएं और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हैं। ग्रामीणों और पंचायत ने जिला प्रशासन और रेलवे मंत्रालय से तुरंत समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि समाधान नहीं मिलने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *