बठिंडा BJP ने इमरजेंसी की बरसी पर काला दिन मनाया:पीड़ित 50 परिवारों को किया सम्मानित, बोले-इंदिरा ने परिवार के लिए किया देश का दुरुपयोग

बठिंडा में आज बीजेपी ने 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी की 48वीं बरसी को काले दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान सरूप चंद सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सिंगला ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर संविधान को निष्प्रभावी कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए। विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया। उन्होंने इमरजेंसी के दौरान हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं की जबरन नसबंदी की गई। प्रेस की आजादी पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जो भी इमरजेंसी का विरोध करता, उसे प्रताड़ित किया जाता था। कार्यक्रम में इमरजेंसी के दौरान प्रताड़ित किए गए लोगों के परिवारों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह काला अध्याय देश के लोकतंत्र पर सीधा प्रहार था। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं और नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। अपने परिवार के लिए इंदिरा गांधी ने देश का यूज किया- सिंगला
सरूप चंद सिंगला ने कहा कि हिंदुस्तान एक बहुत बड़ा लोकतंत्र है जिसे अपने लिए, अपने परिवार के लिए इंदिरा गांधी ने यूज किया। एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक काला दौर था, जिसके बारे में सोच कर लोग आज भी कांप जाते है और कांग्रेस के जुल्मों को याद करके सिहर उठते है। लोगों को आंदोलन करने पड़े, जानें गंवानी पड़ी, फिर जाकर देशवासियों को हक मिला। क्योंकि इनके कारण ही लोकतंत्र बहाल हुआ था। इंदिरा गांधी की हार हुई। लोगों को न्याय मिला। उस समय बहुत बड़ा युद्ध सारी विरोधी पार्टियों की ओर से मिलकर लड़ा गया। इमरजेंसी के उस काले दौर को भाजपा काले दिवस के रूप में मनाती है। लोगों को कांग्रेस द्वारा किए गए जुल्मों के बारे में जागरूक करती है। सरूप चंद सिंगला ने कहा कि आज उन लोगों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया जिन लोगों ने इमरजेंसी के दौर में आंदोलन किया, अपनी जान गंवाई और लोकतंत्र को बहाल करवाया। बठिंडा में कुल मिलाकर करीब 50 परिवार हैं जिन्होंने आपातकाल के दौरान अपनी गिरफ्तारियां दीं। इनमें से श्री जगदीश राय मोंगा, श्री नंद सिंह जौरा, श्री हरबंस लाल मालवा, श्री मनोहर लाल बागरी, श्री सोहन लाल गुबी, श्री चिमन लाल मेहता, श्री बाबू राम मित्तल, श्री बंत राम, श्री जय किशन महाशा जी के पारिवारिक सदस्यों का सम्मान बठिंडा भाजपा की ओर से विशेष तौर किया गया है। सरूप चंद सिंगला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पिछले 11 सालों से संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं और सबको उनके हक मिल रहे हैं। आज भी कांग्रेस पार्टी कर रवैया उसी तरह का है जैसे पहले था। गांधी परिवार जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, वाड्रा जो भी है आज भी अपने फायदे के लिए निजी हित के लिए देश की परवाह न करते हुए गलत प्रचार कर रहे हैं जो कि कभी अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *