बरनाला में 7 महीने की गर्भवती महिला की मौत:कूलर चलाते समय करंट लगा, हादसे के वक्त घर पर अकेली थी

पंजाब के बरनाला जिले में आज सात महीने की गर्भवती महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान भदौड़ के पत्ती मोहर सिंह ए की रहने वाली ज्योति कौर के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब ज्योति कौर अपने घर में अकेली थी। गर्मी के कारण वह कूलर चालू कर रही थी। इसी दौरान कूलर में तेज करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति के पति माना सिंह बस बॉडी फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। जब वह दोपहर में खाना खाने घर आए, तब उन्होंने अपनी पत्नी को मृत पाया। स्थानीय सरपंच भोला राम के अनुसार, सुबह 8 बजे से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चालू थी। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पावरकॉम भदौड़ कार्यालय को सूचित किया। बिजली बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पावरकॉम भदौड़ के एसडीओ मनीष ने बताया कि टीम ने सभी लाइनों की जांच की। पुराने ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में बिजली बोर्ड की कोई लापरवाही सामने नहीं आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *