फाजिल्का में गेहूं के बीज सप्लाई के नाम पर ठगी:व्यक्ति से 5.12 लाख रुपए हड़पे, तीन लोगों पर FIR

फाजिल्का में गेहूं के बीज की सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साइबर ठगों द्वारा व्यापारी से 5 लाख 12 हजार 500 रुपए की ठगी की गई। जांच अधिकारी भगत सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता सुभाष चंद्र को 8 अक्टूबर 2024 को एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को रीतू बताया। उसने बेस्ट सीड, करनाल अजनाला, अमृतसर से होने का दावा किया। रीतू ने गेहूं के बीजों की विभिन्न किस्मों की जानकारी देकर ऑर्डर के लिए प्रेरित किया। न माल भेजा, न ही पैसे वापस किए शिकायतकर्ता ने बीज ऑर्डर कर दिए। जिनकी कुल कीमत 5 लाख 12 हजार 500 रुपए थी। आरोपियों ने पहले 1 लाख 02 हजार 500 रुपए मांगे। फिर 80 प्रतिशत भुगतान की मांग की। शिकायतकर्ता ने सारा पैसा अलग-अलग किस्तों में भेज दिया। इसके बाद न तो माल भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। आरोपियों की पहचान जांच में सामने आया कि चन्नदेव जीत सिंह रंधावा (अमृतसर), रीतू और रामन नाम का एक व्यक्ति इस धोखाधड़ी में शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या ऑनलाइन डील में पैसा भेजने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *