भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकाय प्रभाग) ने जनवरी से जून 2025 तक विभिन्न पहलुओं पर आंकड़ों का संग्रहण किया। इनमें सामाजिक उपभोग, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि शामिल हैं। अब घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण जुलाई से जून 2026 तक होगा। घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण और राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण को लेकर 24 से 26 जून तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर और 26 से 27 जून तक निर्माण गतिविधियों के लिए दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर टुपुदाना में आयोजित है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपर महानिशेक, क्षेत्र संकाय प्रभाग सुनीथा भास्कर ने झारखंड राज्य के क्षेत्रीय प्रमुख उप महानिदेशक डॉ. विनीत कुमार और सेवानिवृत अपर महानिदेशक रमन तिरुनेलवेली वेंकटरमन की उपस्थिति में किया।


