2 पीएलएफआई सदस्य धराए, बाइक बरामद

भास्कर न्यूज |लोहरदगा लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के दिशा-निर्देश पर लोहरदगा पुलिस को फिर एक बार बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले पर बुधवार को एसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया के समक्ष जानकारी रखी। बताया पलामू जिला के गुरहा गांव के रहने वाले नेयाज अहमद खान के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी मांगने एवं व्हाट्सअप के माध्यम से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का पर्ची भेजने के आरोप में कुड़ू थाना काण्ड सं. 13/25 दर्ज किया गया है। जिसके बाद पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी मांगने, लेवी नहीं देने पर लावगांई अवस्थित पुल निर्माण कंस्ट्रक्शन साइट पर आगजनी करने एवं साइट पर उग्रवादी संगठन का पर्ची लगाने के आरोप में कुड़ू थाना काण्ड सं० 74/25 दर्ज किया गया है। पीएलएफआई उग्रवादियों के गतिविधि को विराम लगाने एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को, लोहरदगा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक, को 24 जून 2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को, पुलिस निरीक्षक, लोहरदगा अंचल, लोहरदगा, थाना प्रभारी कुडू, जोबांग थाना, कुड़ू थाना के अन्य पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी एवं सैट-78 एवं कुड़ू थाना के सशस्त्र बल के साथ काण्ड में अग्रेतर अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में वादी से लेवी का 30,000 रुपए लेते हुए पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के खूंटी के घाघरा गांव के रहने वाले निखिल मुंडा उर्फ पिन्टू एवं सुनिल सांगा को रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस संबंध में कुड़ू थाना में मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को बुधवार को मीडिया का समक्ष प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों के पास से एक मोबाइल एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। छापामारी टीम में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को वेदांत शंकर, पुलिस निरीक्षक सुधीर प्रसाद साहू, कुड़ू थाना प्रभारी मनोज कुमार, जोबांग थाना प्रभारी हर्षवर्धन कुमार सिंह, पुअनि कुड़ू कुन्दन कुमार रवानी, अश्विनी कुमार राणा, पुअनि किस्को प्रकाश कुमार, लोहरदगा तकनीकी शाखा कर्मी, सैट-78 एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *